Almora News :देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कल

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 25 फरवरी रविवार को होगा। व्यापार मंडल के सदस्ता प्रमुख राजेंद्र तिवारी ने बताया कि विगत दिनों देवभूमि नगर उद्योग व्यापार मंडल के त्रिवार्षिक आम चुनाव में नगर कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया था।

इसी क्रम में 25 फरवरी को दिन में 12 बजे से माल रोड स्थित एक होटल सभागार मे नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को देवभूमि उधोग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर शपथ दिलायेगें। उन्होंने नगर के सभी सम्मानित व्यापारियों से उपरोक्त शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने की अपील की है.

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:हिमालय O-2 टिहरी लेक फेस्टिवल: ऋषिकेश में राफ्टिंग प्रतियोगिता का रोमांच, रेड चिल्ली और GMVN रहे अव्वल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *