Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में चेकिंग अभियान है जारी, पुलिस ने आपरेशन मर्यादा व इवनिंग स्ट्रार्म के तहत ताबड़तोड कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा  रामचन्द्र राजगुरु, द्वारा  जनपद में अपराध नियंत्रण,सुदृढ़ कानून,सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावी पुलिसिंग हेतु समस्त सीओ व थाना,चौंकी प्रभारियों,निरीक्षक,उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को आपरेशन मर्यादा व इवनिंग स्टार्म के तहत सार्वजनिक/पर्यटक स्थलों पर शराब पीने/पिलाने, गन्दगी करने,अराजकता फैलाने वालों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है ।

🔹1,040 लोग आये ऑपरेशन मर्यादा व इवनिंग स्ट्रार्म की चपेट में

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल; डोनर लेकर पहुंची रेडक्रॉस, फिर भी रेफर हुई 12 वर्षीय बालिका

              जनपद पुलिस द्वारा आपरेशन मर्यादा व इवनिंग स्टार्म के तहत चेकिंग अभियान के दौरान माह सितम्बर में अब तक नियमों का *उल्लंघन करने वाले 1,040 लोगों पर एमवी एक्ट/पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट* के तहत चालानी कार्यवाही की गई है। 

🔹कार्यवाही का विवरण निम्नवत है-

1.इवनिंग स्टार्म के तहत यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर मोटर वाहन अधिनियम में 845 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 06 लाख, 46 हजार,आठ सौ रुपये जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम घनेली में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत किसानों को किया गया जागरूक

2. आपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक/पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर उत्पात मचाने, गन्दगी करने व शराब पीने/पिलाने तथा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 195 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट में चालानी कार्यवाही कर 05 हजार, एक सौ तैंतीस रुपये जुर्माना वसूला गया। 

 

Advertisement