Almora News:नगरपालिका की नाकामी का खामियाजा भुगत रही नगर की जनता: सभासद अमित साह

भाजपा नगर अध्यक्ष एवं लक्ष्मेश्वर वार्ड सभाषद अमित साह मोनू ने कहा कि नगरपालिका की नाकामी का खामियाजा नगर की जनता भुगत रही है।आज एक घन्टें की बारिश में फिर से रानीधारा में लोगों के घरों में मलवा घुस गया।जाखन देवी में डाइट गेट के पास नाला इतने उफान में था कि उस नाले के बगल में रमेश जोशी के मकान के अंदर कमरे में पूरा पानी भर गया।रानीधारा का मलबा लक्ष्मेश्वर में त्रिभुवन पंत,पुनीत पंत,प्रमोद शाह,विजय शाह के मकान के अंदर तक घुस गया।

🔹आश्वासन के अलावा प्रशासन कोई भी कार्य नहीं करता 

लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू ने बताया कि हमने पहले भी नगर पालिका बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया था।उसके बाद नगरपालिका द्वारा हमें आश्वासन दिया गया था कि इसको शीघ्र अति शीघ्र ठीक करवा दिया जाएगा। कल की बोर्ड बैठक में भी यह रानीधारा का प्रश्न उनके द्वारा उठाया गया लेकिन यह केवल बोर्ड बैठक तक सीमित रह गया।आश्वासन के अलावा नगर पालिका एवं प्रशासन कोई भी कार्य नहीं करता है।

🔹नगर पालिका के पास भी एक आपदा का टीम होनी चाहिए

यह भी पढ़ें 👉  27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र; अनुपूरक बजट होगा पेश, कार्यमंत्रणा बैठक से गायब रहा विपक्ष

आज के जो हालात हैं उसको देखकर लगता है कि बहुत बड़ा जान माल़ का नुकसान हो सकता है। लेकिन नगर पालिका और प्रशासन आंख बंद करके बैठा हुआ है।बार-बार कहने के बावजूद भी इनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।रानीधारा में ग्रेस स्कूल के पास की दीवार विगत 8 माह से क्षतिग्रस्त है वह नहीं बन पाई। उसके कारण सीवर का कार्य बाधित हो गया।सीवर का कार्य आधे में रुका है।प्रशासन आंख बंद करके बैठा हुआ है।इस तरह की बारिश को देखते हुए नगर पालिका के पास भी एक आपदा का टीम होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बद्रीनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 21 लाख के पार

🔹अल्मोड़ा को जोशीमठ बनते देर नहीं लगेगी

उन्होंने कहा कि अभी शाम को जब नगरपालिका में फोन किया गया तो उनका जवाब था कि कल सुबह आएंगे। सभाषद साह ने कहा कि नगरपालिका की नाकामी के कारण अल्मोड़ा को जोशीमठ बनते देर नहीं लगेगी।उन्होंने कहा कि सुबह तक अगर कोई जान माल की क्षति होती है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका और प्रशासन की होगी।

Advertisement