Almora News:दशहरे में नहीं जलेंगे दस से अधिक पुतले,प्रशासन ने 14 फीट से बड़े पुतले नहीं बनाने के दिए आदेश

ख़बर शेयर करें -

जिला प्रशासन ने दशहरा उत्सव को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिया है, जिसमें स्पष्ट कर दिया गया है कि इस बार दहन करने के लिए केवल 14 फीट का ही पुतला बनाया जा सकता है।साथ ही 10 से अधिक पुतलों को जलाने की अनुमति नहीं होगी। स्टेडियम में पुतला दहन पर रोक के बाद प्रशासन ने एहतियातन यह निर्णय लिया है।दशहरा समित को तय नियम के तहत की पंजीकरण की अनुमति मिलेगी।

🔹स्टेडियम में पुतला दहन पर रोक

अल्मोड़ा का दशहरा पर्व काफी लोकप्रिय है। यहां हर बार रावण परिवार के पुतलों का निर्माण कर पूरे बाजार में जुलूस निकाला जाता है। इन्हें देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। दशहरा समिति की ओर से नगर के कई हिस्सों से पुतले बनाकर स्टेडियम में दहन किया जाता था। इस बार प्रशासन ने स्टेडियम में पुतला दहन पर रोक लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora उत्तराखंड फिल्म बोर्ड के गठन का दिखने लगा असर: अल्मोड़ा में पहले बड़े प्रोडक्शन हाउस 'इको माउंटेन पिक्चर्स' का भव्य उद्घाटन

🔹पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

एसडीएम जयवर्धन शर्मा ने बताया कि दशहरा महोत्सव के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए हुई बैठक में समिति को दस पुतले ही जलाने की अनुमति दी गई है। साथ ही पुतलों की ऊंचाई 14 फीट तय की गई है। इस बार पुतला दहन एसएसजे स्थित जूलॉजी मैदान और सिमकनी मैदान में से किसी एक जगह किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही प्रशासन, पुलिस, फायर, नगरपालिका व दशहरा समिति के पदाधिकारियों की ओर से संयुक्त निरीक्षण कर निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora अल्मोड़ा माल रोड में डामरीकरण न होने पर कांग्रेस का आक्रोश,