Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस की नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी लमगड़ा पुलिस ने 966 ग्राम चरस के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

दिनांक 13.02.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान धौलकड़िया तिराहा मोरनौला पर अभियुक्त हीरा बल्लभ मेलकानी के कब्जे से 966 ग्राम चरस बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए, थाना लमगड़ा में धारा 8/20 NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण को ₹231.91 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने रामगंगा बांध समेत 12 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

🌸गिरफ्तार अभियुक्त-
हीरा बल्लभ मेलकानी उम्र- 48 वर्ष पुत्र स्व0 लक्ष्मीदत्त मेलकानी निवासी ग्राम बेड़चूला, मुक्तेश्वर जिला नैनीताल

🌸बरामदगी- 966 ग्राम अवैध चरस,
🌸कीमत- 1,93,200 (एक लाख तिरानबे हजार दो सौ रुपये)
🌸लमगड़ा पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री राहुल राठी, थाना लमगड़ा
2. उ0नि0 श्री मनोज कुमार, प्रभारी चौकी मोरनौला
3. हेड कानि0 श्री देवराज सिंह, थाना लमगड़ा
4. कानि0 श्री विनोद कुमार, थाना लमगड़ा
5. कानि0 श्री धर्मेन्द्र सिंह मेहता, थाना लमगड़ा

Advertisement