Almora News :सोमेश्वर पुलिस ने 144 पव्वे अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षों,एसओजी,एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशा तस्करों की गिरफ्तारी के लिये सख्त निर्देश दिये गये है।

दिनांक 29/05/2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण  व थानाध्यक्ष श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम कलेत को जाने वाले रास्ते के पास बालम सिंह बजेली के कब्जे से 144 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।  

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर बवाल, अल्मोड़ा में आंबेडकर प्रतिमा के सामने कांग्रेस का सत्याग्रह

💠गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

बालम सिंह बजेली उम्र-54 पुत्र भगवत सिंह बजेली निवासी-कलेत पो0 मनान, सोमेश्वर अल्मोड़ा।

💠बरामदगी-

 कुल 144 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में मानसून का तांडव: अगले दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन तो मैदानों में जलभराव

💠सोमेश्वर पुलिस टीम –

1.अपर उ0नि0 श्री लोमेश कुमार 

2. हेड कानि0 जितेन्द्र मेहता 

3. कानि0 मनमोहन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *