Almora News:डामरीकरण के चलते दस दिसंबर तक बंद रहेगी सोमेश्वर-गिरेछीना सड़क

0
ख़बर शेयर करें -

डामरीकरण कार्य के चलते सोमेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर सोमवार से आवाजाही बंद हो गई है। सभी वाहनों ने सोमेश्वर-कौसानी राजमार्ग से आवाजाही की।डामरीकरण पूरा होने के बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। 

🔹डामरीकरण शुरू

सोमेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग बदहाल है। अब डामरीकरण शुरू होने से प्रशासन ने इस सड़क पर आवाजाही रोकने का निर्णय लिया है। एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा ने बताया कि सोमेश्वर से गिरेछीना के बीच सोमवार से डामरीकरण शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टॉप: नैनीताल। स्लग: जनपद नैनीताल, भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त, 07 का रेस्क्यू, 01 सवार की हुई मृत्यु, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

ऐसे में आगामी 10 दिसंबर तक इस सड़क पर सुबह 10 से शाम तीन बजे तक सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में सोमेश्वर-कौसानी राजमार्ग का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:जन जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर किया प्रतिभाग विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *