Almora News :12वीं फेल फिल्म के असली हीरो आईपीएस मनोज शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी पहुंचे अल्मोड़ा

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। 12वीं फेल फिल्म के असली हीरो आईपीएस मनोज शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी अल्मोड़ा पहुंचे हैं। दोनों ने यहां की नैसर्गिक सुंदरता का लुत्फ उठाया। प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिया।

मनोज ने कहा कि फिल्म के जरिए दर्शकों का प्यार हमेशा याद रहेगा। इस फिल्म से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली है।

मनोज शर्मा पत्नी श्रद्धा के साथ नगर के सरकार की आली में स्थित ससुराल पहुंचे हैं। उनके आने की सूचना मिलते ही प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया। उनकी एक झलक पाने को प्रशंसक बेताब रहे। रंगकर्मी गिरीश धवन ने बताया कि इंटर में फेल होने पर जहां विद्यार्थी गलत कदम उठा लेते हैं वहीं मनोज ने कठिन मेहनत से मुकाम हासिल किया। उनको इस मुकाम तक पहुंचाने में पत्नी श्रद्धा की भी अहम भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update :प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में आज तेज बारिश होने की संभावना,बंद रहेंगे इस जिले के स्कूल

उन्होंने बताया कि मनोज महाराष्ट्र पुलिस में आईजी हैं जबकि श्रद्धा पर्यटन विभाग मुंबई में एमडी हैं। मनोज ने कहा कि असफलता से हार नहीं माननी चाहिए। इससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। मेहनत से व्यक्ति मंजिल तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में हसीन वादियां है। यहां फिल्म शूटिंग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। आचार संहिता के चलते उन्होंने अन्य मुद्दों पर बात करने के इंकार कर दिया। शिक्षिका विजया पंत के आवास पर प्रशंसकों ने मनोज का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रोहित भट्ट, विजया पंत, दिनेश चंद्र पंत, दीक्षा तिवारी, अमित तिवारी, नलनी पंत, गिरीश धवन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *