Almora News :रानीखेत पुलिस ने घर से बिना बताये निकली नाबालिग बहनों को मात्र 02 घंटों के भीतर किया सकुशल बरामद,परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही को सराहा

दिनांक 22/05/2024 को चिलियानौला निवासी महिला द्वारा अपनी 02 नाबालिग पुत्रियों के घर से बिना बताये कही चले जाने और वापस न आने के संबंध में कोतवाली रानीखेत में सूचना दी गई थी ।

जिस पर प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक कुमार धनकड़ कोतवाली रानीखेत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग बहनों की खोजबीन शुरु की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  केदारताल ट्रेक हादसा: लापता 8 लोगों की तलाश के लिए SDRF का सर्च अभियान तेज, हेलीकॉप्टर से की गई हवाई रेकी

पुलिस टीम द्वारा संभावित जगहों पर चेकिंग कर टैक्सी/ बस स्टैंडो पर लोगों से पूछताछ की गई,पुलिस टीम द्वारा गुमशुदाओं की खोजबीन के लिये किये गये अथक प्रयासों से मात्र 02 घंटों के भीतर गुमशुदा बहनों को काँलेज गेट के पास से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

परिजनों द्वारा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, अल्मोड़ा में संगठनात्मक बैठक आयोजित

💠कोतवाली रानीखेत पुलिस टीम –

1.वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री सुनील सिंह बिष्ट

2.अपर उ0नि0 श्री बद्री सिंह भण्डारी 

3.हेड कानि0 श्री गोविंद जोशी 

4.कानि0 श्री कमल गोस्वामी

Advertisement