Almora News:दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर अल्मोड़ा के राकेश ने फहराया तिरंगा, लगाए जय हिंद के नारे

उत्तराखंड के एक और लाल ने प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है।अल्मोड़ा निवासी पर्वतारोही राकेश पंत ने तंजानिया के माउंट किलिमंजारो चोटी को फतह की है।यह चोटी अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों में शुमार है।राकेश कई पर्वतों में फतह कर चुके हैं।राकेश ने 14 से 21 जनवरी तक अफ्रीका के सबसे ऊंचे 19 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित किलिमंजारो में चढ़कर अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

🔹आठ दिनों में पूरा किया अभियान

राकेश ने 14 सदस्यीय दल ट्रेक द हिमालयाज का नेतृत्व करते हुए आठ दिनों में यह अभियान पूरा किया। राकेश की टीम में अमेरिका, दुबई, मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली समेत अलग-अलग स्थानों से युवा शामिल थे।

🔹हिमालय में कई पहाड़ियों पर लहराया है परचम

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

इसके अलावा राकेश पंत ने हिमालय में कई पहाड़ियों के शिखरों पर चढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, उन्होंने नेहरू माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट में एक प्रमुख पर्वतारोही और प्रशिक्षक के रूप में भी कार्य किया है।