Almora News:अस्पताल में दोनों फिजिशियन के न होने से मरीजों की बढ़ी दिक्कत

0
ख़बर शेयर करें -

जिला अस्पताल के दोनों फिजिशियन अवकाश पर चले गए हैं। चिकित्सकों के कक्ष में ताले लटके रहे और मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ा।शुक्रवार को जिला अस्पताल में पहुंचे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सुबह से ही सर्दी, जुकाम, वॉयरल बुखार सहित अन्य मौसमी बीमारी से जूझते हुए अस्पताल पहुंचे। यहां पता लगा कि दोनों फिजिशियन अवकाश पर हैं। कई मरीजों ने निजी अस्पतालों का रुख किया तो कई मरीजों को सात किमी दूर बेस अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया न्यूज पोर्टलों की विज्ञापन दरों का मुद्दा, डीजी सूचना से सम्मानजनक राशि की मांग'

मरीजों का कहना है कि आए दिन चिकित्सकों के अवकाश पर जाने से उन्हें उपचार मिलना भी मुश्किल हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक शनिवार को भी दोनों चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंचेंगे। रविवार को अवकाश रहेगा। ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए अगले दो दिन तक इंतजार करना होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *