Almora News :18 दिन पूर्व बिनसर अभयारण्य में लगी आग की चपेट में आकर झुलसे पीआरडी जवान कुंदन नेगी ने भी उपचार के दौरान तोड़ा दम

0
ख़बर शेयर करें -

18 दिन पूर्व बिनसर अभयारण्य में लगी आग की चपेट में आकर झुलसे पीआरडी जवान कुंदन नेगी (44) ने भी दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। डीएफओ सिविल सोयम हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि वह 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गया था।

चिकित्सकों के लगातार प्रयास के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना में मरने वालों की संख्या अब छह हो गई है। जिले में जंगल की आग से जलकर 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

13 जून को बिनसर अभयारण्य में भीषण आग लग गई थी। वन कर्मी आग बुझाने मौके पर दौड़ पड़े थे। वन बीट अधिकारी त्रिलोक सिंह मेहता, फायर वॉचर करन आर्या, वन श्रमिक दीवान राम और पीआरडी जवान पूरन सिंह की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई थी। फायर वॉचर कृष्ण कुमार, पीआरडी जवान कुंदन नेगी, वाहन चालक भगवत सिंह और वन श्रमिक कैलाश भट्ट बुरी तरह झुलस गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल से मिलीं गीता धामी, यात्रियों को दीं शुभकामनाएं

वाहन से लटका मिला युवक का शव: मौत से पहले वीडियो बनाकर व्हाट्सएप स्टेटस में डाला, जानिए क्या बोला मृतक

सभी को उपचार के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था। घटना के छठे दिन फायर वॉचर कृष्ण कुमार की मौत हो गई। वहीं, 18 दिन बाद पीआरडी जवान भैंसियाछाना के खाकरी निवासी कुंदन नेगी ने भी दम तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ​कुंजवाल के नेतृत्व में मल्ला गैराड़ में गर्जी कांग्रेस: 'संविधान और दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं'

दो अन्य वन कर्मी अब भी जीवन और मौत से जंग लड़ रहे हैं। डीएफओ हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि रविवार तड़के तीन बजे के करीब उसकी मौत की सूचना मिली। दिल्ली से उसका शव देर रात या सोमवार सुबह तक उनके पैतृक गांव पहुंचेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *