Almora News :थाना सल्ट ने स्कूल में लगायी जागरुकता पाठशाला, छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से किया आगाह

0
ख़बर शेयर करें -

“नशामुक्त अभियान’’
एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस की नशे के विरुद्ध मुहिम जारी

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद स्तर पर वृहद नशा मुक्ति अभियान चलाकर मादक पदार्थो से सम्बन्धित अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने व स्कूल, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों,युवाओं व जनमानस को जागरुक करने के निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Pithoragarh News:जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने किया डॉ. कच्चाहारी की पुस्तक 'भारत में अंग्रेजी साम्राज्य और स्वतंत्रता संग्राम' का विमोचन

आज दिनांक 23.12.2024 को थानाध्यक्ष सल्ट श्री प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस के उपनिरीक्षक श्री धरम सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज सराईखेत में नशामुक्त जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित लगभग 150 छात्र- छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों,दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि यदि आपके मोहल्ले,गांवों में कोई नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस सूचना तत्काल पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 मे दें।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News:जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा एवं सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष जोर

इसके अतिरिक्त उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को यातायात नियमों, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर/महिला अपराध, मानव तस्करी, तीन नये कानूनों तथा उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया का सावधानी के साथ प्रयोग करने की हिदायत दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *