Almora News:थानाध्यक्ष सल्ट ने ली थाने के ग्राम चौकीदारों की मीटिंग,आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सजगता से कार्य करने के दिये निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

कल  दिनांक 15 दिसम्बर को थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में नियुक्त ग्राम चौकीदारों की मीटिंग आयोजित की गयी।

  थानाध्यक्ष सल्ट द्वारा सभी ग्राम प्रहरियों से उनके गांव के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी व आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सभी ग्राम चौकीदारों को सक्रिय एवं सतर्क रहने तथा गांव की अवैध गतिविधियों,आपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने हेतु कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने रुड़की में कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात- कार्यकर्ताओं के बीच बैठे मुख्यमंत्री धामी*

🔹अपराधों की रोकथाम में उनकी भूमिका की दी जानकारी

इस दौरान थानाध्यक्ष ने ग्राम चौकीदारों को बताया कि अपराधों की रोकथाम में ग्राम चौकीदार की भूमिका काफी अहम होती है*। अगर ग्राम चौकीदार द्वारा गांव की छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी जायेगी तो पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर अप्रिय घटनाओं को रोका जायेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

इसके अतिरिक्त सभी को अपना आचरण अच्छा रखते हुए गांव में अपनी अच्छी छवि बनाने,गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर थाना पुलिस को सूचित करने तथा ग्रामवासियों को किसी भी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन कराने के लिए जागरूक करने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *