Almora News :थानाध्यक्ष महिला थाना ने लगाई स्कूल में जागरुकता पाठशाला छात्र-छात्राओं को महिला,साईबर अपराध,नवीन कानूनों आदि की दी जानकारी

0
ख़बर शेयर करें -

दिनांक 19.07.2024 को थानाध्यक्ष सुश्री मीना आर्या महिला थाना अल्मोड़ा द्वारा मय पुलिस टीम  महिला कांस्टेबल सुश्री सुदेश व कांस्टेबल श्री अनिल कुमार के राजकीय इंटर कॉलेज मेरगांव, मोतियापाथर, अल्मोडा में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

💠छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह कर जीवन में कभी भी नशा न करने के लिये प्रेरित किया गया

💠1 जुलाई से लागू हुए तीन नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:रेफरल मॉनिटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश।

💠वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए तथा इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।

💠इस दौरान महिलाओं/बाल अपराधो से सम्बन्धित अपराध, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: जिला न्यायालय में POSH अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

💠महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाया गया तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया। 

💠इसके उपरांत सभी को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *