Almora News:थानाध्यक्ष दन्या ने टीआरसी जागेश्वर व महिला थाना टीम ने डोर टू डोर चलाया जागरूकता अभियान,साथ ही जागेश्वर क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर हुई वार्तालाप।

श्री देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण जनपद में आज दिनांक- 04.09.2025 को
01-थानाध्यक्ष श्री दिनेश नाथ महंत द्वारा जागेश्वर मन्दिर कमेटी, सीएलजी मेम्बर, व्यापार मंडल व अन्य वरिष्ठजनों के साथ टीआरसी जागेश्वर में बैठक की गयी। जिसमे जागेश्वर धाम की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों के संबंध में जानकारी ली गयी। साथ ही उपस्थित जनों को साइबर अपराध व नवीन कानूनों की जानकारियां देने के साथ ही किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन कराने व अधिक से अधिक CCTV कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया।
02- प्रभारी निरीक्षक श्रीमती जानकी भंडारी, थानाध्यक्ष महिला थाना के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक तनुजा हयांकी व म0कानि0 इंद्रा भट्ट जोशी द्वारा ग्राम- पपरशैली अल्मोड़ा में घर -घर जाकर ग्रामवासियों व वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर साइबर फ्रॉड के आधुनिक तौर-तरीके, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, नशा मुक्ति, नवीन कानून के सम्बंध में जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त डायल-112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930,चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098, आपदा हेल्पलाइन नम्बर-1070, के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी गयी।