Almora News:पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज चौखुटिया के एनएसएस छात्र-छात्राओं का थाने में लगाया जागरूकता कैम्प,अपराधों व सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

0
ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने -अपने क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र- छात्राओं व आमजन को अपराधों एवं सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के निर्देश दिये गये है। 

🔹जागरुकता कार्यक्रम

इस क्रम में आज दिनांक 23 जनवरी को थानाध्यक्ष चौखुटिया जसविंदर सिंह द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज चौखुटिया के एनएसएस के छात्र-छात्राओं को थाना चौखुटिया में आमंत्रित कर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

🔹एक्ट के प्रावधानों की दी जानकारी

जागरुकता कार्यक्रम में सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं को वर्तमान में प्रचलित 34 वां सड़क सुरक्षा माह की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत हमेशा यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। नाबालिग बच्चों को 18 वर्ष होने तक वाहन नहीं चलाने के बारे में बताते हुए एमवी एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  #हरिद्वार में बीजेपी को बड़ा झटका: गुर्जर नेता प्रमोद खारी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ दिया इस्तीफा, 'अफसरशाही' पर उठाए सवाल*

🔹सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभाव

साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न तरीकों के बारे में बताते हुए फोन काँल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और न ही किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन करने के बारे में  बताया गया तथा इस जानकारी को अपने परिजनों व परिचितों को बताकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।  

नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करते हुए नशे से हमेशा दूर रहने तथा गांव व आस-पास नशे से सम्बंधित सामान बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नाबालिग बच्चों से सम्बन्धित अपराधों, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया और छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 IAS और IFS अधिकारियों के बदले विभाग, देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

  इसके उपरांत सभी को थाना चौखुटिया के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया। *इस दौरान शिक्षक स्टॉफ ने छात्रों को जागरूक किए जाने हेतु थाना चौखुटिया पुलिस द्वारा आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम की सराहना कर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *