Almora News:अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक / मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 परीक्षा 2025, केंद्रों पर पुलिस बल अलर्ट

सभी परीक्षा केन्द्रों में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की जा रही है

देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक- 24.08.2025 को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, उद्यान विज्ञान, पशुपालन विभाग) / मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 परीक्षा 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी 06 परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारों को निजी स्वार्थ त्याग कर उत्तराखंड के विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए:गणेश गोदियाल

परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

SSP अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही-

1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव 2027: तैयारियों में जुटा प्रशासन, गैरहाजिर अधिकारियों पर गिरेगी गाज

2- जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।

3- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग चल रही है।

Advertisement