Almora News:अधिशासी अधिकारी एवं कर व राजस्व निरीक्षक परीक्षा के दृष्टिगत अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था में किया गया आंशिक परिवर्तन

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा रामचंद्र राजगुरु द्वारा कल  दिनांक- 26 नवंबर, 2023 (रविवार) को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिशासी अधिकारी एवं कर व राजस्व निरीक्षक परीक्षा 2023 के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था जो रविवार के दिन लागू नही रहती है, उक्त यातायात व्यवस्था में निम्नानुसार आंशिक परिवर्तन किया गया है।

कल दिनांक-26.11.2023 (रविवार)  को अल्मोड़ा नगर की माल रोड पर अन्य दिनों की भाति प्रातः समय-08.00 बजे से सांय समय-05.00 बजे तक* वन वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:​देवभूमि में बारिश का रौद्र रूप: पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे बंद, कई जिलों में स्कूल बंद

इसके अतिरिक्त धारानौला रोड, एलआरसाह रोड व लोअर मॉल रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत बनी रहेगीसमस्त जनमानस से अनुरोध है कि कल दिनांक- 26.11.2023 (रविवार) को नगर अल्मोड़ा में लागू वन वे यातायात व्यवस्था का पालन करने का कष्ट करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *