Almora News:माल रोड पर जाखनदेवी के पास एक बार फिर दो पहिया वाहनों के संचालन पर लगाई रोक, इतने दिन तक आवागमन रहे बंद

0
ख़बर शेयर करें -

सीवर लाइन का काम प्रारम्भ होने के साथ ही टू व्हीलर की एंट्री रोक दिए जाने से आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था लेकिन पूर्व प्रधान की ट्रैक्टर से कुचलने से हुई मौत के बाद इस सड़क पर अब दोबारा से पहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है।रविवार से इस सड़क पर दो पहिया वाहनों का संचालन नहीं हो सकेगा। 

🔹लोगो की सुरक्षा के लिए है जरुरी 

माल रोड पर शिखर तिराहे से जाखनदेवी तक सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है, इससे इस सड़क पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद पूर्व में इस सड़क पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक हटा दी गई थी। बीते बृहस्पतिवार को जाखनदेवी के पास सीवर लाइन बिछाने के दौरान ट्रैक्टर से कुचलने से बाइक सवार विमोला के पूर्व प्रधान की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा भाकृअनुप-विपकृअनुसं के ५३वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन २८ सितंबर को; एएसआरबी अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार होंगे मुख्य अतिथि

🔹27 जनवरी तक दो पहिया वाहनों का आवागमन बंद 

इस हादसे के बाद अब इस सड़क पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित की गई है। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा ने बताया कि सड़क की चौड़ाई कम होने और भीड़ अधिक होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए मार्ग रविवार से दो पहिया वाहनों के लिए भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी तक दो पहिया वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *