Almora News:मां नंदा देवी महोत्सव को दिया जाएगा भव्य रंग-रूप, इस दिन से होगा शुभारम्भ

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में ऐतिहासिक नंदा देवी मेले को भव्य रूप देने के लिये तैयारियां जोरों पर हैं। सात दिवसीय मेले का शुभारंभ 20 सितंबर को होगा। मेले की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। वहीं कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।

🔹प्रत्येक रात उत्तराखंड स्टार नाइट का आयोजन होगा

शुक्रवार को नंदा देवी मंदिर के गीता भवन में आयोजित बैठक में नंदा देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि 20 सितंबर को कलश यात्रा के साथ मेले का शुभारंभ होगा। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं प्रत्येक रात उत्तराखंड स्टार नाइट का आयोजन होगा।

🔹मेले के पहले दिन नगर में निकाला जाएगा भव्य सांस्कृतिक जुलूस

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में कोसी व रामगंगा नदी संरक्षण को लेकर बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

जबकि मेले के दौरान दिन में स्कूली बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। मेले के पहले दिन नगर में भव्य सांस्कृतिक जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच अगस्त से पूर्व मेला समिति एक और बैठक आयोजित करेगा। जिसमें कलाकारों को आंमत्रित करने समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  जय गोल्ज्यू महोत्सव का दूसरा दिन: बच्चों ने कवि सम्मेलन में गढ़ीं 'विकसित भारत 2047' की कविताएं, सीनियर वर्ग में हुआ एकल नृत्य मुकाबला

🔹मुख्य संयोजक बने मनोज सनवाल

नंदादेवी मेले को भव्य रूप देने के लिये मेला समिति के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें मनोज सनवाल को मुख्य संयोजक, तारा चंद्र जोशी को मुख्य सांस्कृतिक संयोजक, हरीश बिष्ट को कोषाध्यक्ष, मंदिर की आंतरिक व्यवस्था को अनूप साह, शोभा यात्रा संयोजक रवि गोयल को बनाया गया है।

🔹बैठक में मौजूद रहे

बैठक में अर्जुन बिष्ट, कुलदीप मेर, मंदिर पुजारी तारा दत्त जोशी, प्रमोद पाठक आदि मौजूद रहे।

Advertisement