Almora News :15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे जागेश्वर धाम

अल्मोड़ा। इस वीकेंड जागेश्वर धाम में रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे। सोमवार को भी धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। तीन दिन की बात करें तो करीब 15 हजार से अधिक देसी-विदेशी पर्यटकों ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​शारदीय नवरात्र 2026: पहले दिन गढ़वाल से कुमाऊं तक मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा भक्तिमय माहौल

जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से होटल और होम स्टे कारोबारियों के चेहरे भी खिले रहे.