Almora News :स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पहुंचे अल्मोड़ा,संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ के सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

अल्मोड़ा: जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बुधवार को जिले के दौरे पर रहे। यहां सर्किट हाउस में संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ, उत्तराखंड के सदस्यों ने मंत्री का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

💠संगठन के सचिव गोविन्द सिंह रावत ने मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से 1564 पदों पर जल्द नियुक्ति पत्र देने एवं मेडिकल कॉलेज के 1383 पदों पर विज्ञप्ति जारी करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  हेलीकॉप्टर हादसा: चमोली के चाईं गांव की पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर क्रैश, सवार सभी 6 लोगों की दर्दनाक मौत मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दिए विस्तृत जांच के आदेश

💠जल्द मेडिकल कॉलेज के 1383 पदों पर विज्ञप्ति जारी की जाएगी.

जिस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी सदस्यों को आवश्वान देते हुए कहा कि बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज के 1383 पदों पर विज्ञप्ति जारी की जाएगी। नवरात्री के शुभ अवसर पर 1377 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के साथ ही 1383 पदो पर विज्ञापन जारी कर नर्सिंग क्षेत्र को दोहरी खुशी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोलीहाट में जिलाधिकारी का कड़ा रुख: लापरवाही पर रजिस्ट्रार कानूनगो को स्पष्टीकरण, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

💠मौजूद रहे.

इस मौके पर प्रदेश सचिव गोविंद सिंह रावत, गौरव कुमार, शंकर, रजनीश, कमल नैनवाल, सुभांकर, गीतासामंत, गीतांजली, सावत्री, कमलेश जोशी, नरेश, सोमिल, संजय समेत कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement