Almora News:मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के जन स्वास्थ्य में बढ़ते कदम,श्री कल्याणिका वेद वेदांग विद्या पीठ डोल आश्रम लमगड़ा में वृहद दंत रोग एवं ओरल हाइजीन एजुकेशन कैंप का किया गया आयोजन

मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के जन स्वास्थ्य में बढ़ते कदम

आज प्रातः 10 बजे से श्री कल्याणिका वेद वेदांग विद्या पीठ डोल आश्रम लमगड़ा में दंत चिकित्सा विभाग , राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा द्वारा वृहद दंत रोग एवं ओरल हाइजीन एजुकेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 69 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। जिनमें 06 दांत भरे गए,07 दाढ़ निकाले गए एवं 27 मरीजों को बेस चिकित्सालय रैफर किया गया है। जिनका रोस्टर के अनुसार निशुल्क उपचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में अलौकिक आस्था का केंद्र: ठंड के मौसम में खिलता है भगवान शिव का अतिप्रिय दुर्लभ 'ब्रह्म कमल'

जनपद अल्मोड़ा में यह प्रथम अवसर है जब मोबाइल डेंटल चेयर के साथ दूरस्थ क्षेत्र में उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं

शिविर  में कल्याणिका  धर्मार्थ  चिकित्सालय डोल एवं सेवा  इंटर नेशनल अल्मोड़ा द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। 

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ भारत भूषण अवस्थी , डॉ मनीषा पाटनी, डॉ अनिल पांडेय ने मरीजों का उपचार किया। चिकित्सा समाजशास्त्री  हेम बहुगुणा ने प्रतिभागियों को ओरल हाइजीन के टिप्स दिए और तंबाकू उत्पादों से  दूर रहने की अपील की । इस अवसर पर सेवा इंटरनेशनल के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक मनवर सिंह रावत, विद्यालय के प्राचार्य विवेकानंद,निरपाल , डॉ शशांक उनियाल, मनीष तिवाड़ी,श्री डोभाल सहित आश्रम प्रबंधन के सदस्य उपस्थित रहे।