Almora News :अल्मोड़ा पुलिस की थाना लमगड़ा टीम ने मारपीट/जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

दिनांक 16/07/2024  को  वादी कमल शर्मा पुत्र नन्द राम स्थायी निवासी सुरखेत नेपाल हाल पता जलना लमगड़ा ने तहरीर दी कि दिनांक 15/07/2024  को जावेद अख्तर निवासी पिथौरागढ़ ने उसके साथ गाली-गलौच, मारपीट,जान से मारने की धमकी दी और मेरे सिर पर डण्डे से वार किया, जिससे मै बेहोश हो गया। जिस पर थाना लमगड़ा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) ,352 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था । 

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

श्री देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा थानाध्यक्ष लमगड़ा को मारपीट करने वाले आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। 

सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष श्री राहुल राठी के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 17/07/2024 को आरोपी जावेद अख्तर को लमगड़ा क्षेत्र के कल्टानी तिराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

💠गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

जावेद अख्तर उम्र 34 वर्ष पुत्र स्व० जाकिर हुसैन निवासी तिलढुकरी, पिथौरागढ़ हाल ग्राम जलना, लमगड़ा, अल्मोड़ा ।

💠लमगड़ा पुलिस टीम-

1. उपनिरीक्षक श्री गंगाराम गोला,प्रभारी चौकी जैती

2. हेड कानि0  दीपक मेहरा 

3. कानि0  केशव भौत