Almora News :लमगड़ा पुलिस ने चलाया जनजागरुकता अभियान,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साईबर अपराध/महिला सुरक्षा, हेल्पलाईन नंबरो व नवीन कानूनों की जानकारी देकर किया जागरुक

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में लमगड़ा पुलिस ने चलाया जनजागरुकता अभियान

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर जनमानस को साईबर क्राईम सहित अन्य अपराधों एवं नवीन कानूनों के प्रति जागरुक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 

आज दिनांक- 01.03.2024 को थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री दिनेश नाथ महंत द्वारा पुलिस टीम के साथ बाल विकास परियोजना अधिकारी लमगड़ा की ओर से लमगड़ा बाजार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया। 

💠साइबर अपराध जागरूकता

थानाध्यक्ष लमगड़ा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व अन्य महिलाओं को वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में  बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए तथा इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।  

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:विकास भवन में सीडीओ की समीक्षा बैठक: स्वरोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं में देरी पर कड़े निर्देश, लंबित मामले जल्द निपटाएं।

💠महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की जानकारी-

इस दौरान महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:'पानी दो या आंदोलन झेलो': पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने दी सरकार को 15 दिन की चेतावनी।

💠गौरा शक्ति

महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाया गया तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया। 

💠हेल्प लाइन नंबर- 

इसके उपरांत सभी को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

💠नवीन कानूनों की जागरूकता

इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित नवीन कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य विधेयक के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *