Almora News :यहा अवैध रूप से शराब बेचने पर द्वाराहाट पुलिस ने व्यक्ति को किया गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी/बिक्री के खिलाफ अभियान जारी

💠अवैध रूप से शराब बेचने पर द्वाराहाट पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध शराब की तस्करी व भंडारण की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी करते हुए शराब तस्करों व अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा दिनांक-28.02.2024 को सायंकालीन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र चित्रेश्वर को जाने वाले पुल के पास एक व्यक्ति नारायण सिंह अवैध रूप से शराब बेचते हुए पाया गया। जिसके कब्जे से एक बैग में 01 बोतल खुली हुई, 01 अद्धा देशी शराब गुलाब मार्का, 01 पव्वा अंग्रेजी शराब व 04 खाली पव्वे अंग्रेजी शराब और 02 प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना द्वाराहाट में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 

💠गिरफ्तार अभियुक्त

नारायण सिंह पुत्र शेर सिंह, निवासी ग्राम चितेली, चित्रेश्वर, द्वाराहाट, अल्मोड़ा।

💠पुलिस टीम

1-अपर उपनिरीक्षक श्री विजय पाल

2- हेड कानि0 श्री योगेन्द्र प्रकाश

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

3- कानि0 श्री ललित मोहन