Almora News :कपिलेश्वर पेयजल पंपिंग योजना में दोनों पंप नये लगाकर जनता को राहत दे विभाग,पुराने पंपों से योजना को पलीता लगा रहा विभाग-कुंजवाल

अल्मोड़ा-कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं वर्तमान में कांग्रेस जिला महामंत्री दीवान सतवाल ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि लगभग दो सप्ताह से कपिलेश्वर वानड़ी देवी पंपिंग योजना के पंप खराबी कारण नहीं चल पा रहे थे जिस कारण दर्जनों ग्रामवासी पेयजल की आपूर्ति से बाधित थे। 

जब उनके द्वारा विगत दिवस जल संस्थान विभाग को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया कि कपिलेश्वर वानड़ी देवी पंपिंग योजना से पेयजल व्यवस्था सुचारु न होने पर वे जल संस्थान कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना करेंगे तब जल संस्थान विभाग नींद से जागा। 

प्रशासन और विभाग में हड़कंप मचा और दिन-रात एक कर आनन फानन में विगत सायं 6 बजे जल संस्थान के द्वारा एक पंप ठीक करा कर पेयजल आपूर्ति सुचारू की गई। सतवाल ने कहा कि अभी भी वैकल्पिक व्यवस्था चल रही है।योजना के जब तक दोनों पंप बदलकर नए पंप नहीं लगाए जाएंगे तब तक सुचारू पेयजल व्यवस्था नहीं हो पाएगी। 

उन्होंने कहा कि लगातार क्षेत्र की समस्या को उठाने में उनके द्वारा कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।यह पेयजल योजना क्षेत्र के लिए संजीवनी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि इस पेयजल योजना से दर्जनों गांवों की पेयजल आपूर्ति होती है।लेकिन विभाग की उदासीनता के चलते इस बड़ी योजना को सुचारू रखने में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही है।उन्होंने कहा कि जल संस्थान विभाग को उक्त योजना में दोनों नए पंप लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से कपिलेश्वर बानड़ी देवी पंपिंग योजना का पंप खराब होने से दर्जनों ग्रामवासी पेयजल किल्लत का सामना कर रहे थे। 

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

विगत दिवस जब कांग्रेस जिला महामंत्री दीवान सतवाल ने जल संस्थान विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर कपिलेश्वर बानड़ीदेवी देवी पंपिंग योजना को सुचारू नहीं किया गया तो वह जल संस्थान विभाग में अनिश्चितकालीन धरना देंगे।उनकी चेतावनी से विभाग हरकत में आया और कहीं से एक पुराना पंप लगाकर इतिश्री कर ली। 

उन्होंने कहा कि जो पंप विभाग ने लगाया है वह पुराना पंप है जो कभी भी खराब हो सकता है। इसलिए विभाग अपनी जिम्मेदारी को समझें और कपिलेश्वर बानड़ीदेवी पंपिंग योजना में दोनों नए पंप लगाए, जिससे इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ  दर्जनों ग्राम वासियों को मिल सके.