Almora News:आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत पुलिस लाइन अल्मोड़ा में आयोजित हुई दो दिवसीय आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यशाला एसडीआरएफ टीम ने जवानों को सिखाया आपदा से निपटने का कौशल

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत जनपद पुलिस को अलर्ट मोड में रहने व संबंधितों को जवानों के लिए आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड पुलिस की नई पहचान: सीएम धामी ने नए ध्वज, इंसिग्निया व वर्दी का किया अनावरण

जिस क्रम में पुलिस लाइन मैदान में दो दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें एसडीआरएफ अल्मोड़ा टीम द्वारा जवानों को आपदा प्रबन्धन के गुर सिखाये गये और आपदा उपकरणों का संचालन करने तथा आपदा के दौरान की जाने वाली त्वरित प्रतिक्रिया बचाव एवं राहत कार्य, प्राथमिक चिकित्सा आदि के बारे में जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया।
साथ ही आपदा प्रबन्धन उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने की कार्यवाही बतायी गयी।

Advertisement