Almora News:स्कूल उच्चीकरण मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब दाखिल करने का दिया समय
स्कूल के उच्चीकरण को लेकर के हाईकोर्ट में दर्ज जनहित याचिका
आज एक महत्वपूर्ण जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने सरकार से 2 हफ्तों में जवाब दाखिल करने को कहा
गौरतलब है कि सामाजिक कार्यकर्ता
रणजीत सिंह बोहरा द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में कपड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को इंटरमीडिएट में अपग्रेड किए जाने को लेकर के जनित याचिका दर्ज की है
इस विद्यालय के 16 किलोमीटर के दायरे में दूसरा इंटरमीडिएट कॉलेज नहीं है जिससे बच्चों को शिक्षा व्यवस्था में व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है और जिसका विशेष रूप से छात्राओं को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है आज इस मामले की सनी के दौरान अधिवक्ता उच्च न्यायालय विनोद चंद्र तिवारी द्वारा बहस की गई और सरकार से माननीय उच्च न्यायालय ने दो हफ्तों के अंदर इस प्रकरण पर जवाब मांगा है वही आपको बता दे कि मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभाकर जोशी तथा अधिवक्ता भूपेश सिंह बिष्ट भी पैरवी कर रहे हैं और न्यायालय में मौजूद रहे अब देखना होगा आगे आने वाले समय में सरकार क्या जवाब देती है और क्या निर्णय लिया जाता है।।
