Almora News:नेशनल गेम्स में अल्मोड़ा पुलिस की महिला जवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से बरसा सोना

0
ख़बर शेयर करें -

नेशनल गेम्स में अल्मोड़ा पुलिस की महिला जवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से बरसा सोना

शाबाश ममता और मंजू

🌸देवभूमि उत्तराखंड और उत्तराखंड पुलिस को आप पर गर्व है

मार्डन पेंटाथलॉन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महिला कांस्टेबल ममता ने लगाई स्वर्ण पदकों की हैट्रिक और महिला कांस्टेबल मंजू ने 1 स्वर्ण, 1 कांस्य पदक अर्जित कर बढ़ाया प्रदेश का मान

38 वें राष्ट्रीय खेलों के मॉडर्न पेंटाथलॉन में अल्मोडा पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल ममता खाती ने 3 स्वर्ण पदक और महिला कांस्टेबल मंजू गोस्वामी ने 1 स्वर्ण,1 कांस्य पदक अर्जित कर उत्तराखण्ड और पुलिस विभाग का मान बढ़ाया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में मौसम का 'ऑरेंज अलर्ट': भारी बारिश और हिमपात की चेतावनी, चारधाम यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

1- महिला कांस्टेबल ममता खाती माडर्न पेंटाथलॉन लेजर रन में इंडीविजुअल इवेंट में गोल्ड जीता,
2-ममता खाती और सक्षम सिंह की जोड़ी ने मिक्सड रिले की टीम इवेंट में भी गोल्ड जीता।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में मौसम का 12-13 मई को ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाए

3- महिला कांस्टेबल ममता खाती, मोनिका और महिला कांस्टेबल मंजू गोस्वामी की तिकड़ी ने लेसर रन टीम इवेंट में भी गोल्ड पर कब्जा जमाया।

4- पेंटाथलॉन लेजर रन में महिला कांस्टेबल मंजू गोस्वामी ने इंडिविजुएल इवेंट में ब्रांज मेडल हासिल किया है।

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने उत्तराखंड/उत्तराखण्ड पुलिस/जनपद पुलिस का नाम रोशन करने वाली दोनों महिला आरक्षियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *