Almora News:ईएनटी सर्जन और चेस्ट फिजिशियन छुट्टी पर,मरीज रहे परेशान

जिला अस्पताल में मंगलवार को ईएनटी सर्जन और चेस्ट फिजिशियन के अवकाश पर होने के कारण इलाज के लिए आए मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि कुछ मरीजों ने पांच किमी दूर राजकीय मेडिकल काॅलेज के अधीन बेस अस्पताल की दौड़ लगाई तो कुछ ने निजी अस्पतालों का रुख किया।

🔹लम्बी लाइन में खडे रहे मरीज 

जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र ईएनटी सर्जन और चेस्ट फिजिशियन के एक साथ अवकाश पर रहने से नाक, कान, गले और छाती संबंधी मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अवकाश पर होने से मरीज वापस चले गए। वहीं कुछ मरीज इलाज के लिए पांच किमी दूूर बेस अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां भी मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

🔹नौ दिसम्बर को लौटेंगे डॉक्टर 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने महिला सरगना समेत 4 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए चला रही थी धंधा

इधर अस्पताल प्रबंधन की ओर से चिकित्सकों के अवकाश पर होने की सूचना चस्पा नहीं होने से ओपीडी में दिखाने पहुंचे मरीजों में असमंजस की स्थिति रही। – मंगलवार को दोनों विशेषज्ञ चिकित्सक अवकाश पर रहे। चेस्ट फिजिशियन बुधवार से मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। ईएनटी विशेषज्ञ नौ दिसंबर को अवकाश से लौटेंगे। इस दौरान मरीजों के उपचार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। 

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा: अल्मोड़ा में खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष छापेमारी अभियान के आदेश

– डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।

Advertisement