Almora News :पुलिस की चौकस चेकिंग से अल्टो कार में 25 पेटी अवैध शराब भरकर ले जा रहा 01 शराब तस्कर गिरफ्तार,कार सीज

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के जब से संभाली है जनपद पुलिस की कमान,

नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का कर रहे है काम

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

💠अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की भारी मात्रा में बरामदगी कर नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर: सोशल मीडिया पर वायरल टेबल टेनिस वीडियो को शिक्षा विभाग ने बताया भ्रामक, दी तथ्यात्मक रिपोर्ट

दिनांक- 07/03/2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दन्या श्री विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तो इस दौरान पनुवानौला के पास अल्मोड़ा की तरफ जा रहे वाहन अल्टो कार संख्या-UK01-B-1070 को रोककर चैक किया गया,तो वाहन चालक दिगम्बर सिंह सुयाल के कब्जे से 25 पेटियों में 1200 पव्वे देशी मसालेदार शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार को सीज किया गया। थाना दन्या में अभियुक्त के विरुद्ध धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। अभियुक्त अवैध शराब को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था,चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आया।  

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में MSME को मिलेगी 4,000 एकड़ भूमि: 50 हजार करोड़ निवेश और 1 लाख रोजगार का लक्ष्य

💠गिरफ्तार अभियुक्त-

दिगम्बर सिंह सुयाल उम्र-31 वर्ष पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी-पनुवानौला दन्या अल्मोड़ा ।

💠बरामदगी-

कुल 25 पेटियों में 1200 पव्वे अवैध देशी शराब 

कीमत-1,08,000/- रुपये 

दन्या पुलिस टीम –

1-थानाध्यक्ष दन्या श्री विजय सिंह नेगी 

2- अपर उ0नि0 श्री पुष्कर सिंह खाती

3- हेड कानि0 श्री गोपाल गिरी  

4-कानि0 श्री पवन थ्वाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *