Almora News :सर्किट हाउस जलाशय की सफाई होने से आधे नगर में जलापूर्ति रही ठप,ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकरों से बुझी प्यास

सर्किट हाउस जलाशय की सफाई होने से आधे नगर में जलापूर्ति रही ठप अल्मोड़ा। दूषित पानी की आपूर्ति रोकने के लिए जल संस्थान ने जलाशयों की सफाई शुरू कर दी है। एनटीडी स्थित मुख्य जलाशय की सफाई होने से आधे नगर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हुई।

वहीं सर्किट हाउस जलाशय की सफाई होने से आधे नगर में जलापूूर्ति ठप रही। बीते दिनों हुई बारिश के बाद कोसी पंपिंग योजना से आई सिल्ट नगर के जलाशयों में जमा हो गई, इससे दूषित पानी रहा है। बीते बृहस्पतिवार को जल संस्थान ने नगर के मुख्य जलाशय की सफाई की, इससे आधे नगर के लोगों को शुद्ध पानी मिला। वहीं शुक्रवार को नगर के सर्किट हाउस जलाशय की सफाई होने से आधे नगर में जलापूर्ति प्रभावित रही। मजबूरन लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाकर पानी का प्रबंध करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें 👉  रॉयल्टी में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ अल्मोड़ा के ठेकेदारों का प्रदर्शन और चेतावनी

💠ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकरों से बुझी प्यास 

अल्मोड़ा। जिले के रैंगल, झांकरसैम, गुरकन्या, तोली, शैल, लमगड़ा, बल्टा, नगरखान, लोद, शीतलाखेत, जैंती, क्वेटी, डीनापानी, हवालबाग क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे। नल सूखे रहे और लोग टैंकरों का इंतजार करते रहे। जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर, पिकअप से 90 हजार लीटर पानी बांटा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 22 से 28 अक्टूबर तक सजेगा 'जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026', देशभर के कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति की छटा

सर्किट हाउस जलाशय की सफाई की गई, इससे नगर के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित हुई। शनिवार से नियमित जलापूर्ति होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकरों से पानी बांटा गया।

-वीएस मेहता, सहायक अभियंता, जल संस्थान, अल्मोड़ा।

Advertisement