Almora News :तापमान बढ़ने के साथ जिले में प्रतिदिन बढ़ती जा रही है पेयजल समस्या,ग्रामीण क्षेत्रों में गहराने लगा पेयजल संकट

तापमान बढ़ने के साथ जिले में पेयजल समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा अल्मोड़ा से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। जलसंस्थान की ओर से टैंकर, डंपर और पिकअप वाहनों से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है, लेकिन सड़क से दूरी वाले क्षेत्रों में लोगों को धारों नौलों के भरोसे काम चलाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड पुलिस की नई पहचान: सीएम धामी ने नए ध्वज, इंसिग्निया व वर्दी का किया अनावरण

रविवार को जल संस्थान ने तोली, सोमेश्वर, बल्टा, लमगड़ा में संसाधनों से पेयजल आपूर्ति कराई। इससे लोगों को काफी हद तक राहत मिली। वहीं, नगर में फिलहाल लोगों को तय समय के तहत पानी उपलब्ध किया जा रहा है.

Advertisement