Almora News :मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने किया ब्रेस्ट कैंसर का सफल ऑपरेशन

अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही महिला का सफल ऑपरेशन किया है। स्थानीय स्तर पर कैंसर का उपचार मिलने से लोगों में राहत है। सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण राव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व धौलादेवी की 55 वर्षीय रेवती देवी ब्रेस्ट कैंसर से जूझती हुई मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव 2027: तैयारियों में जुटा प्रशासन, गैरहाजिर अधिकारियों पर गिरेगी गाज

जांच के बाद उसका ऑपरेशन करना जरूरी था। शुक्रवार को उसका सफल ऑपरेशन किया गया। कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह का ऑपरेशन होने से मरीजों को खासी राहत मिलेगी। ऑपरेशन सफल होने पर टीम का हौसला भी बुलंद है। कहा ऑपरेशन दो घंटे तक चला जो सफल रहा। टीम में डॉ. निशांत, डॉ. करमवीर, डॉ. आदित्य, डॉ. सायमा, डॉ. उर्मिला शामिल रहे।

Advertisement