Almora News:चौहान पाटा में गरजे कांग्रेसी: मनरेगा में बदलाव के विरोध में दो घंटे का जोरदार धरना

0
ख़बर शेयर करें -

आज नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्थानीय चौहान पता में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों के विरोध में कांग्रेस जनों द्वारा दो घंटे का धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा जैसी ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी योजना को लगातार कमजोर करने का काम किया जा रहा है। योजना के नाम में बदलाव कर महात्मा गांधी जी का नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है, जो देश की सोच और गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण भारत के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए रोजगार और सम्मान का सहारा है, लेकिन आज मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा है, मजदूरी का भुगतान महीनों तक अटका रहता है और तकनीकी प्रक्रियाओं के नाम पर गरीबों को परेशान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून में कांग्रेस को बड़ा झटका: महिला जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल

धरने में यह भी कहा गया कि मनरेगा के बजट में कटौती के कारण काम के दिन घटाए जा रहे हैं, पंचायतों के अधिकार छीने जा रहे हैं और योजना का उद्देश्य रोजगार की गारंटी से हटकर केवल कागजों तक सीमित किया जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि इस आंदोलन की शुरुआत महानगरों से हो चुकी है और आने वाले दिनों में गांव-गांव चौपाल लगाकर मनरेगा में किए जा रहे बदलावों के खिलाफ जन-जागरूकता और विरोध तेज किया जाएगा।

नगर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से मांग की कि मनरेगा योजना में किए जा रहे सभी जनविरोधी बदलाव तुरंत वापस लिए जाएं, महात्मा गांधी जी के नाम और विचारों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बंद की जाए और योजना को उसकी मूल भावना के अनुरूप मजबूती से लागू किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  पांडेखोला में नाले और कलमठ बंद होने से आफत: बारिश में छतों-आंगनों तक पहुंचा मलबा, भड़के लोग

कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि जब तक मनरेगा और मजदूरों के अधिकारों पर हमला होता रहेगा, तब तक कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करते रहेगी..  धरने  प्रदर्शन मे 

1.ताराचंद जोशी महानगर अध्यक्ष

2.दीपा शाह

3.पूरन रौतेला 

4.भैरव गोस्वामी 

5.एन.डी.पांडे

6.हर्ष कनवाल

7.गुंजन (पार्षद)

8.दीप सिंह डांगी 

9.कार्तिक साह 

10.शरद चंद्र साह

11.चंचल दुर्गापाल (पार्षद)

12.फहीम उद्दीन 

13.लीला जोशी 

14.सूरज वाणी 

15.आशीष भारती (व्यापार मंडल उपसचिव)

16.अशोक गोस्वामी 

17.गौरव सतवाल (उपसचिव)

18.पारस नाथ

19.सुमित कुमार 

20.विक्रम सिंह 

21.गोपाल भट्ट 

22.प्रकाश बिष्ट 

23.ताराचंद साह

24.सुशील साह (व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष )

25.राधा बिष्ट महिला (जिला अध्यक्ष कांग्रेस)

26.रविंद्र कुमार टम्टा 

27.रोहित रौतेला 

28.निजाम कुरैशी 

29.विजय भट्ट 

30.मनीष वर्मा  

31.प्रकाश चंद जोशी 

32.वैभव पांडे (पार्षद)

33.घनश्याम गुरुरानी 

34.दीपक कुमार (जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस )

35.एड.शुभांशु रौतेला 

36.अमरजीत सिंह भाकुनी 

37.परितोष जोशी 

38.मुकेश कुमार 

39.राजेंद्र 

40.मंजू कांडपाल समस्त कार्यकर्ता

 उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *