Almora News :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रांति दिवस के अवसर पर जैंती सालम में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदो को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज तहसील जैंती के धामदेव में सालम क्रांति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कीमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज तहसील जैंती के धामदेव में सालम क्रांति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह ने अग्रेजो से लड़ते हुए 25 अगस्त 1942 को इस स्थान पर बलिदान दिया था। उनकी बरसी पर हर साल धामदेव में यह दिवस मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नर सिंह और टीका सिंह के जीवन से आज युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान स्वयं का भी सम्मान है। उन्होंने कहा कि देश ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के वीर सपूतों को याद करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है , जिसके तहत आजादी के ऐसे अनगिनत अमर शहीदों को याद किया गया। उन्होंने हर घर झंडा अभियान में भागीदारी के लिए जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। कहा कि भारत की परिस्थितियां पहले की अपेक्षा काफी बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि देश की सेना अब दुश्मनों की गोली का जवाब गोलों से देती है, इसके लिए सेना को निर्णय लेने की छूट दी गई है। 

उन्होंने कहा कि मानस कोरिडोर के तहत कुमाऊं के सभी प्रमुख मंदिरों का कायाकल्प किया जाएगा, उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। कहा कि समान नागरिक संहिता की दिशा में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। इसके लिए गठित समिति की कई अहम बैठकें भी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम का विकास भी मास्टर प्लान के तहत प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने कहा की पिछली बार उनके द्वारा सालम के लिए की गई पचास लाख की घोषणा का टेंडर भी हो गया है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने आगामी पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को दुगना करने की बात कही, इसके लिए सरकार लगातार इस दिशा में प्रयासरत है। 

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या: ज्योली गौशाला में श्रद्धालुओं ने किया गौग्रास दान, पितरों के प्रति जताई कृतज्ञता

सालम क्रांति पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने की भी बात कही, जिससे आने वाली पीढ़ी सालम का इतिहास जान सके। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में तीस लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आना एक रिकॉर्ड है।