Almora News :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की क्रांति दिवस के अवसर पर जैंती सालम में की यह घोषणाएं

मुख्यमंत्री जी की घोषणाएं

1. मोरनौल – जैंती से चौकुना दन्योला मोटर मार्ग का नाम अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री नरसिंह धानक जी के नाम पर किया जाएगा। साथ ही उनकी स्मृति में उनके पैतृक गांव में स्मारक बनाया जाएगा।

2. पूर्व में शिक्षा मंत्री द्वारा की गई 25 लाख रुपए की घोषणा में 25 लाख रुपए की अतिरिक्त धनराशि (कुल 50 लाख रुपए ) स्वीकृत की जाएगी।

3. सालम शहीद स्मारक स्थल का पर्यटन विभाग एवं संस्कृति विभाग द्वारा मास्टर प्लान बनाकर विकास किया जाएगा। जिसमे यहां मूर्तियों एवं स्मारक को ठीक किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा पुलिस का ‘साइबर जागरूकता 2.0’ अभियान: बहुउद्देशीय शिविरों व बाजारों में लोगों को किया सतर्क, दिलाई शपथ

4.  जैंती से मोर नौला तक मोटर मार्ग में हाटमिक्स एवं चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।

5. पनार नदी के सैमदेव नामक स्थान से धामदेव व कुटोली के टाबिसै तक पंपिंग योजना का निर्माण किया जाएगा।

6. कुसैल बैंड, जैंती, छाना, खरकुटा से थुवा सिमल तक लिंक मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।

7. ग्राम पंचायत पीतना में बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जाएगा।

8 भनोली के महाविद्यालय का उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से परीक्षण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

9. गांधी इंटर कालेज में 4 कक्षों का निर्माण किया जाएगा।

10. ध्याडी में खेल मैदान के बिना के लिए 25 लाख रुपए , खोला में खेल मैदान के बिना के लिए 25 लाख रुपए, छाना घारकोटा में खेल मैदान के बिना के लिए 25 लाख रुपए  रुपए की धनराशि स्वीकृत की जाएगी।

11. सिल्दिया मल्ला में शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

12. राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण की जो बात विधायक जी ने की है इस पर भी विचार किया जाएगा।