Almora News:अल्मोड़ा: वीर शिवा स्कूल में मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविर, छात्र-छात्राओं को सिखाए ‘गुड टच-बैड टच’ के गुर

0
ख़बर शेयर करें -

माननीय सचिव,  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा” मानव तस्करी विषयक जागरूकता शिविर” दिनांक-04/07/2026 को वीर शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

उपस्थित छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी की पहचान (How to Identify),कानूनी और संवैधानिक प्रावधान,पुनर्वास,सतर्कता और जागरूकता,बाल यौन शोषण गुड टच’ और ‘बैड टच’ आदि के विषय में जानकारी दी गई। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिकों को 'मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक' देखिये सूची

महिला थाना एनटीडी पुलिस निरीक्षक बीना दोसाद द्वारा मानव तस्करी,यौन शोषण,यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013,दहेज निषेध अधिनियम, वेश्यावृत्ति आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।तत्पश्चात स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया जिसमें औषधीय युक्त, फलदार व छायादार वृक्ष लगाए गए। विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एनटीडी के बच्चों द्वारा भी शिविर में प्रतिभाग किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत महिला कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनटीडी से एक वारंटी गिरफ्तार

उक्त शिविर में एकेडमी डायरेक्टर श्रीमती दीपिका विल्सन, उप प्रधानाचार्य श्री हरीश कांडपाल, विधि इंटर्नशिप शारीफ हुसैन,कु0 अमीशी सिंह व अधिकार मित्र उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *