Almora News :अल्मोड़ा पुलिस ने निकाली मतदाता जागरुकता बाईक रैली,मतदाताओं को भयमुक्त होकर निष्पक्ष मतदान के लिये किया प्रेरित

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली को किया रवाना

रैली में अल्मोड़ा पुलिस बल के जवानों ने किया प्रतिभाग

मतदाताओं को भयमुक्त होकर निष्पक्ष मतदान के लिये किया प्रेरित

आज दिनांक 11/03/2024 को अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपद के मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए बाईक रैली का आयोजन किया गया।  

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा रघुनाथ सिटी माँल से मतदाता जागरुकता बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । 

रैली मालरोड चौघानपाटा, केमू स्टेशन,टैक्सी स्टैण्ड से लिंक रोड होते हुए जलाल तिराहा, लोअर माल रोड,बेस तिनाराधार, होटल मैनेजमेंट करबला होते हुए वापस रघुनाथ सिटी माँल पर सम्पन्न हुई । 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड के 101 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम धामी बोले- राज्य में पारदर्शी व्यवस्था से मिल रही हैं सरकारी नौकरियां

बाईक रैली का उद्देश्य आम जनता को शत प्रतिशत मतदान के लिये जागरुक करना था, रैली के दौरान लाउड हेलर के माध्यम से मतदाताओं को भयमुक्त होकर निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही आश्वस्त किया गया कि अल्मोड़ा पुलिस द्वारा शान्तिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। सभी मतदाता भयमुक्त होकर निष्पक्ष मतदान करें।  

जनपद के थाना क्षेत्रान्तर्गंत थाना प्रभारियों के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता बाईक रैली का आयोजन कर आम जन को शत प्रतिशत मतदान के लिये जागरुक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​'1 सप्ताह में डॉक्टर का दावा हवा-हवाई, भाजपा नेता दें जवाब—कब आएगा फिजिशियन?': वैभव पांडे

बाईक रैली में सीएफओ अल्मोड़ा श्री नरेन्द्र सिंह कुवंर, प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा श्री जगदीश चन्द्र देऊपा, निरीक्षक एलआईयू श्री कमल पाठक, यातायात निरीक्षक श्री अयूब अली, व0उ0नि0 श्री सतीश चन्द्र कापड़ी कोतवाली अल्मोड़ा, प्रभारी चौकी बेस श्री कृष्ण कुमार, प्रभारी मीडिया सैल/पीआरओ श्री सौरभ कुमार भारती, लाईन सुबेदार श्री मोहित कुमार, चौकी प्रभारी धारानौला श्री दिनेश सिंह परिहार कोतवाली अल्मोड़ा व अल्मोड़ा पुलिस के पुलिस लाईन, कोतवाली अल्मोड़ा, फायर स्टेशन, पुलिस दूरसंचार, एसडीआरएफ, पुलिस कार्यालय, महिला थाने के  महिला/पुरुष अधिकारी,कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *