Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस चला रही है जनजागरुकता अभियान अल्मोड़ा पुलिस ने माँ अम्बे इंस्टियूट नर्सिंग कालेज में चलाया जागरुकता सेशन

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद जनजागरुकता अभियान चलाकर साइबर क्राइम, नशे के बचने, महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों, सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नम्बरों व नवीन कानूनों के बारे में जानकारी देकर जागरुक करने के निर्देश दिये गये हैं।

दिनांक 03.09.2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में धारानौला चौकी प्रभारी उ0नि0 श्री दिनेश परिहार व हे0कानि0 आसिफ हुसैन द्वारा माँ अम्बे इंस्टियूट नर्सिंग कालेज अल्मोड़ा में साईबर अपराध व नशा मुक्त अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

🌸साइबर अपराध जागरूकता-
वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए तथा इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:लोक भवन देहरादून में 27 फरवरी से 01 मार्च तक वसंतोत्सव-2026 का आयोजन।

🌸नशा मुक्त अभियान जागरुकता-
अभियान के तहत उपस्थित छात्र- छात्राओं व कॉलेज स्टॉँफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों,दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि यदि आपके मोहल्ले,गांवों में कोई नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस को तत्काल सूचना पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 मे दें।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जागरूक छात्राएं, सुरक्षित समाज महिला कोतवाली की जागरूकता पहल- विद्या मंदिर जीवनधाम के स्कूली छात्राओं में बढ़ाई साइबर व सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूकता

🌸गौरा शक्ति-
महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाया गया तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया।

🌸हेल्प लाइन नंबर-
इसके उपरांत सभी को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

🌸नवीन कानूनों की जागरूकता-
इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा अधिनियमित तीन नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *