Almora News :श्री जागेश्वर धाम के श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिये तत्पर है अल्मोड़ा पुलिस,सुव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था के लिए चल रही है सटल सेवा

SSP अल्मोड़ा ने पवित्र श्रावण माह में शिवभक्तों के सुगम दर्शन के लिए पर्याप्त पुलिस बल का किया है व्यवस्थापन

सुव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था के लिए चल रही है सटल सेवा

मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों के सत्यापन की कार्यवाही,

श्री जागेश्वर धाम अल्मोड़ा में पावन श्रावणी मेला चल रहा है,आज पावन श्रावण मास का प्रथम सोमवार है,जिसमें विभिन्न प्रदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे है। मेले को सकुशल शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने व मेले के दौरान  किसी भी प्रकार की आपराधिक घटनायें घटित न हो इस हेतु अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सभी दृष्टिकोण से तैयारियाँ की गयी है। 

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

 श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा श्रद्धालुओं को श्री जागेश्वर धाम दर्शन एवं पूजा अर्चना में कोई समस्या का सामना न करना पड़े इस हेतु सभी मुख्य-मुख्य स्थानों पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गयी है। पुलिस बल द्वारा कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराये जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

 थानाध्यक्ष दन्या श्री विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा मेले में दुकान लगाने आये सभी व्यापारियों व फड़-फेरी वालो का सत्यापन किया गया है। सभी को जागेश्वर धाम की गरिमा बनाये रखते हुए दुकान संचालन कि सख्त हिदायत दी गयी है। 

मेला क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्थापन हेतु आरतोला पार्किग स्थल से जागेश्वर धाम तक सटल सेवा संचालित की गयी है।