Almora News :अल्मोड़ा पुलिस ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया आजादी का दिन,स्वतन्त्रता दिवस के अवसर एस0एस0पी0 अल्मोड़ा ने पुलिस लाईन अल्मोड़ा में किया ध्वजारोहण

आज 15 अगस्त 2024 को देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में प्रातः समय 09:00 बजे ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी। एसएसपी महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस बल को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए, देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को याद कर देश की एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता और आपसी सौहार्द्र बनाये रखने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

इस दौरान एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के पदक /सम्मान चिन्ह पाने वाले उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों सहित जनपद पुलिस के अधिकारी/ कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाये गये और सभी पदक विजेताओं को बधाई दी गयी। उपस्थित पुलिस बल को ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में अलौकिक आस्था का केंद्र: ठंड के मौसम में खिलता है भगवान शिव का अतिप्रिय दुर्लभ 'ब्रह्म कमल'

💠कार्यक्रम के उपरांत मिष्ठान वितरित किया गया।

इस अवसर पर सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद द्वारा पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा व जनपद के सभी थाना/चौकी व फायर स्टेशनों में संबंधित प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।