Almora News:माननीय जिला न्यायालय अल्मोड़ा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क परिसर में चल रहा है लगातार सघन चेकिंग अभियान

0
ख़बर शेयर करें -

माननीय जिला न्यायालय अल्मोड़ा की आधिकारिक ई-मेल आईडी के स्पैम सेक्शन में एक अज्ञात स्रोत से पुनः धमकी भरा मेल प्राप्त होने की सूचना संज्ञान में आई। मामले की गंभीरता एवं सार्वजनिक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 10.03.2026 को अल्मोड़ा पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से न्यायालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया गया है।

*श्री चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* के निर्देशन में जनपद पुलिस, अभिसूचना इकाई एवं एसडीआरएफ टीमों द्वारा न्यायालय परिसर में पहुंचकर व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन

इस दौरान निम्न सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहें है—
• न्यायालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
• न्यायालय के प्रवेश द्वारों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों की फ्रिस्किंग/जांच एवं संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली जा रही है।
• परिसर के आसपास लगातार वाहन चेकिंग अभियान, क्षेत्र में पैदल गश्त एवं पिकेट ड्यूटी बढ़ाई गई है।
• न्यायालय भवन के कोर्ट रूम, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग एरिया व सार्वजनिक स्थलों की बारीकी से जांच की गई।
• न्यायालय परिसर में अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए।
• सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी संसाधनों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई।
• न्यायालय परिसर में ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
• किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) को अलर्ट मोड में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:गैरसैंण में धामी सरकार का मंथन: बजट सत्र के बीच भाजपा विधायक दल की अहम बैठक शुरू

एसएसपी अल्मोड़ा ने स्पष्ट किया कि न्यायालय परिसर की गरिमा एवं शांति भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी अराजक तत्व के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *