Almora News:अल्मोड़ा में कई दिनों बाद हुई बारिश से हुआ हल्की ठंड का एहसास, तापमान में आया बदलाव

कई दिनों बाद नगर में बारिश हुई। इससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। नगर में सुबह से ही मौसम साफ रहा। इससे तापमान सामान्य बना रहा। दोपहर बाद एकाएक मौसम का मिजाज बदला। घने बादलों के बीच बारिश शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

इससे बिना तैयारी घरों से निकले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, बारिश के बाद लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। शाम के समय लोग हल्की स्वेटर पहने हुए दिखाई दिए।

Advertisement