Almora News :अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब में फिर दरकी पहाड़ी, दिन भर रुक-रुक कर निकले वाहन

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब में पहाड़ी दरकने से एनएच बोल्डर और मलबे से पट गया। इससे मार्ग कुछ देर अवरुद्ध रहा। जेसीबी से मलबा हटाकर कर आवाजाही हुई। दिन भर रुक-रुक कर वाहन निकाले गए।

🌸यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब में लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। रविवार को तड़के क्वारब में पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से मलबा और बोल्डर एनएच पर गिरे। इससे मार्ग कुछ देर यातायात के लिए बंद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:नगर की जर्जर सड़कों के सुधारीकरण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन,अधिशासी अभियंता का किया घेराव

बाद में जेसीबी मशीनों से मलबा हटाया गया, इसके बाद यातायात सुचारु हुआ। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। सुरक्षा की दृष्टि से दिन भर रुक-रुक कर वाहन निकाले गए। इस दौरान मार्ग में कई बार जाम भी लगा। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्वारब में लगातार दरक रही पहाड़ी से खतरा बढ़ता जा रहा है। यात्री वहां पर जान हथेली पर लेकर आवाजाही कर रहे हैं। आलम ये है कि पहाड़ी से कभी भी मलबा गिर रहा है। ऐसे में आवाजाही के दौरान बुल्डोजर गिरने से हादसे का डर बना रहता है। इधर मुख्यमंत्री के क्वारब समस्या का जल्द समाधान निकालने के निर्देश के बाद लोगों को उम्मीद है कि क्वारब की समस्या का समाधान होगा। क्वारब में दरक रही पहाड़ी से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के यात्री समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *