Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस की चौतरफा ताबड़तोड़ कार्यवाही

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस की चौतरफा ताबड़तोड़ कार्यवाह

इस वर्ष अब तक 18,866 लोगों पर एमवी एक्ट,पुलिस एक्ट,कोटपा एक्ट के तहत हुई कार्यवाही,159 वाहन सीज

अराजक तत्वों पर सतर्क नजर रख कसा जा रहा है शिकंजा

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण,सुदृढ़ कानून/ सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावी पुलिसिंग हेतु सीओ व समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को सार्वजनिक/पर्यटक स्थलों पर शराब पीने/पिलाने, गन्दगी करने,अराजकता फैलाने वालों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है ।
अल्मोड़ा पुलिस द्वारा इस वर्ष 2024 में अब तक एमवी एक्ट,पुलिस एक्ट,कोटपा एक्ट के तहत 18,866 लोगों पर कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News:- सीएम धामी का खटीमा दौरा: बग्गा 54 में किया जनसंपर्क, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां।

🌸मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही –
नशे में/खतरनाक तरीके/बिना हेलमेट/ड्राईविंग के समय मोबाईल का प्रयोग कर वाहन चलाने/नाबालिग द्वारा वाहन चलाये जाने/यातायात नियमों का उल्ल्घंन वालें 15,598 लोगों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाहियाँ की गई है। जिसमें 159 वाहनों को सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में निकाय परिसीमन से आ रही गैस बुकिंग की समस्या, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने हरदीप पुरी को लिखा पत्र

🌸उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही-
सार्वजनिक/पर्यटक स्थलों पर शराब पीने/पिलाने, गन्दगी करने,अराजकता,न्यूशेन्स फैलाने वाले 3041 लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई है।

🌸कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही-सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालें 227 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *