Almora News:अधिवक्ता देवाशीष नेगी बने भाजपा कानूनी मामलों के प्रदेश सह-संयोजक

0
ख़बर शेयर करें -

एडवोकेट देवाशीष नेगी बने भाजपा कानूनी मामलों के प्रदेश सह-संयोजक

अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत अधिवक्ता देवाशीष नेगी को कानूनी मामलों का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अधिवक्ता समुदाय में खुशी का माहौल है।

देवाशीष नेगी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर कानूनी मामलों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breking:-कांग्रेस आलाकमान का बड़ा फैसला: उत्तराखंड के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का गठन, केसी वेणुगोपाल ने जारी की लिस्ट

भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताया।उन्होंने विश्वास जताया कि देवाशीष नेगी के अनुभव और विधिक ज्ञान का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा कानूनी विषयों पर संगठन और अधिक सशक्त होगा।नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं,शुभचिंतकों और अधिवक्ताओं ने देवाशीष नेगी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *