Almora News:परंपरा और भव्यता का संगम: अल्मोड़ा में 15 से 23 सितंबर तक सजेगा माँ नंदा देवी मेला

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा-अल्मोड़ा का ऐतिहासिक एवं आस्था का प्रतीक माँ नंदा देवी मेला इस वर्ष 15 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले का विधिवत उद्घाटन 16 सितंबर (पंचमी) के शुभ अवसर पर किया जाएगा। मेला समिति ने बताया कि पिछली बार बारिश के कारण मुख्यमंत्री मेले के उद्घाटन पर नहीं पहुंच पाए थे लेकिन इस बार मेला समिति पूरा प्रयास करेगी कि मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथ से हो।

मेले के सफल संचालन एवं भव्य आयोजन के लिए ताराचंद जोशी को मुख्य संयोजक तथा अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा को मुख्य सांस्कृतिक संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी चंद वंशज राजपरिवार द्वारा माँ नंदा देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। मेले की संपूर्ण अवधि में धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना पूर्व वर्षों की भांति संपन्न होंगे।मेले को और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से नंदा देवी प्रांगण तथा एडम्स के ऐतिहासिक प्रांगण में विगत वर्षों की भांति सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्थानीय लोक संस्कृति, कला एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ​खौफनाक: रानीखेत के पास घर में घुसकर युवक की हत्या, आरोपी ने अस्पताल पहुंचकर की थी घायलों की रेकी!

मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा द्वारा कहा गया कि मेले की तैयारियों को भव्य रूप देने के लिए शीघ्र ही एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न समितियों के प्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

साथ ही मेले की व्यवस्थाओं एवं प्रशासनिक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी महोदय के साथ भी बैठक कर आवश्यक चर्चा की जाएगी, ताकि इस वर्ष का माँ नंदा देवी मेला श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक रूप से यादगार बन सके।

यह भी पढ़ें 👉  'सपनों की घाटी' में जिंदगी दांव पर: उत्तरकाशी के हरकी दून में मानव श्रृंखला बनाकर उफनते गदेरे पार करने को मजबूर ग्रामीण पूरी खबर कमेंट बॉक्स पर

बैठक मे मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा,उपाध्यक्ष व मुख्य संयोजक तारा चन्द्र जोशी सचिव मनोज सनवाल,व्यवस्थापक अनूप साह,सदस्य व मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा,सदस्य व व्यवस्थापक नरेन्द्र वर्मा,सदस्य रवि गोयल,सदस्य कुलदीप सिंह मेर,सदस्य किशन चन्द्र गुरुरानी,सदस्य जीवन गुप्ता, सदस्य चन्द्र प्रकाश वर्मा,सदस्य मनोज भंडारी,सदस्य ललित किशोर पंत,पंडित तारा दत्त जोशी,मेला समिति के नवीन वर्मा, हरीश कनवाल,अमित साह मोनू ,अभिषेक जोशी,रक्षित साह ,रवि कन्नौजिया, नमन बिष्ट, आदित्य बिष्ट, पंकज परगांई आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *